• Wed. Oct 21st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

रोजगार मेला में भाग लेने वाले आवेदकों के लिए दो दिवसीय विशेष पंजीयन शिविर 11 एवं 12 सितम्बर को  

Bychattisgarhmint.com

Sep 8, 2025

9 एवं 10 अक्टूबर को रायपुर में होगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन
रायगढ़, 8 सितम्बर 2025/ राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को रायपुर में प्रस्तावित है। रोजगार मेला में भाग लेने वाले आवेदकों के लिए दो दिवसीय विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 11 एवं 12 सितम्बर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ के मुख्य कार्यशाला भवन में किया जाएगा। जिसमें वर्ष 2022 से 2025 तक आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं 10 वीं एवं 12 वीं डिप्लोमा उत्तीर्ण नि:शुल्क पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।