• Wed. Oct 21st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ कन्नौजे और किसानों ने छिंद में किया धान खरीदी का शुभारम्भ

Bychattisgarhmint.com

Nov 15, 2025


धान खरीदी पर किसानों में  ख़ुशी और उत्साह का माहौल

सारंगढ़ बिलाईगढ़,15 नवम्बर 2025/सारंगढ़ के समीप धान उपार्जन केंद्र छिंद में खरीफ वर्ष के धान खरीदी कार्य का शुभारम्भ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, किसानों और अतिथियों ने इलेक्ट्रानिक बाँट मशीन का अगरबत्ती जलाकर और नारियल फोड़कर किया।किसान विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू ने धान का तौल कराया। किसानों में धान खरीदी के दौरान बहुत ही ख़ुशी और उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू आदि किसानों का तिलक लगाकर और शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई किसान अपना पूरा धान बिक्री करता है, उसके बाद उसके रकबा का समर्पण कराएं। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण नायक, भरत जाटवर,  आकाश भारद्वाज और अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

One thought on “कलेक्टर डॉ कन्नौजे और किसानों ने छिंद में किया धान खरीदी का शुभारम्भ”

Comments are closed.