• Mon. Dec 22nd, 2025

chattisgarhmint.com

सच की बात है

धान खरीदी केन्द्र रक्शा में किसानों के आसानी से कट रहा है टोकन

Bychattisgarhmint.com

Dec 7, 2025

किसान रामेश्वर साहू और योगेश लहरे ने कहा, टोकन काटने में परेशानी नहीं हुई

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 दिसंबर 2025/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य चल रहा है। सेवा सहकारी समिति कोसीर के उप धान खरीदी केन्द्र रक्शा में कुल 848 किसान पंजीकृत है जिसमें से लगभग 200 किसानों के द्वारा 06 दिसंबर तक कुल 7215 क्विंटल धान विक्रय किया जा चुका है तथा आगामी दिवसों में धान खरीदी के लिये 169 किसानों के द्वारा टोकन कटा लिया गया है। 

धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए छ.ग. शासन के द्वारा किसानों का टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प “टोकन तुहर हाथ” के माध्यम से टोकन काटा जा रहा है तथा समिति में भी आकर किसान द्वारा टोकन कटवाया जा सकता है। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र रक्शा के किसानों को टोकन काटने में कोई समस्या नहीं है। किसानों का टोकन आसानी से कट रहा है तथा किसानगण खुश हैं। धान खरीदी केन्द्र रक्शा के पंजीकृत किसान रामेश्वर साहू ने बताया कि उनका टोकन कट गया है तथा टोकन काटने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुआ है। इसी प्रकार किसान योगेश लहरे ने बताया कि उनका टोकन कट गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है।

 कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान खुश और उत्साहित हैं।शासन व प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *