• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दिए निर्देश

Bychattisgarhmint.com

Dec 10, 2025


पुल-पुलियाओं पर मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश

दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने के लिए संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई करने के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में सिटी कोतवाली थाना से भारत माता चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एन एच) के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच के एसडीओ एम के गुप्ता और नगरपालिका के सीएमओ भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सड़क की अत्यंत खराब स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए आगामी सोमवार तक 5 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे बने छोटे पुल-पुलियाओं पर दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए तत्काल मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, भारत माता चौक से आगे दुकानों के बाहर अतिक्रमण के रूप में रखे गए सामान को हटाने के लिए  एसडीएम तहसीलदार और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई करने कहा गया है। कलेक्टर ने रेंजरपारा पुल के पास सफाई, बाबाकुटी पुल के पास झाड़-झाड़ी की सफाई एवं रेलिंग लगाने, तथा दानसरा रोड के पुल पर रेलिंग लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

One thought on “कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दिए निर्देश”

Comments are closed.