• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सारंगढ़ में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 संपन्न

Bychattisgarhmint.com

Dec 23, 2025

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 दिसंबर 2025/सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 को आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, सांसद प्रतिनिधि अरूण गुडडू यादव, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, दुर्गा प्रसाद ठाकुर, संदीप शर्मा उपस्थित थे। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों और व्यायाम शिक्षक ममता साहू, पूजा अकेला, श्रुति चौबे से पंक्ति में क्रमवार परिचय लेकर खेल का शुभारंभ किया। खेल की शुरूआत रस्साकसी से हुआ, जो बेहद खुशनुमा और टीम की जोर लगाकर अजमाइश करने के लिए उत्साहवर्धक था। इसके बाद 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, गेड़ी दौड़, फुगड़ी, बैडमिंटन, कबड्डी, खोखो, बॉलीबॉल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रभारी खेल अधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, उप संचालक समाज कल्याण विभाग, व्यायाम शिक्षक फकीरा यादव, सुरेन्द्र पैकरा, अखिलेश मिश्रा, राजाराम उरांव, शिव बघेल, दिनेश पटेल, यशवंत और संगीता यादव आदि उपस्थित थे।

One thought on “सारंगढ़ में जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 संपन्न”

Comments are closed.