रायगढ़, 08 जनवरी । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम टपरदा में अवैध रूप से बनाये महुआ शराब भट्टी का नष्टीकरण किया। थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम टपरदा के बाहर खेत में अवैध महुआ शराब बनाने के लिए भट्ठियां लगाई गई हैं। सूचना की तस्दीक के लिए आज सुबह थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने वाले मौके से फरार मिले, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद अवैध भट्ठियों को नष्ट करते हुए लगभग 70 से 80 प्लास्टिक डिब्बों और बोरियों में संग्रहित महुआ पास का नष्टीकरण किया। थाना प्रभारी द्वारा गांव में मुनादी कराकर स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अवैध शराब के निर्माण और विक्रय से दूर रहने की अपील की। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक धनुर्जय बेहरा, विजय कुशवाहा, ठंडाराम गुप्ता, खिरोद भोय तथा महिला आरक्षक सुमन बरेठा शामिल रहीं।
ग्राम टपरदा में अवैध महुआ शराब भट्टी का नष्टी
Related Post
7 thoughts on “ग्राम टपरदा में अवैध महुआ शराब भट्टी का नष्टी”
Comments are closed.

кабель цена за метр
светотехника https://svetotekhnika-1.ru
смм накрутка smm-nakrutka-2.ru
мембранная кровля membrannaya-krovlya-montazh.ru
шумоизоляция автомобиля в Москве
клининг квартиры Москва klining-kvartiry-moskva-1.ru
клининг квартиры СПБ klining-kvartiry-spb-1.ru