• Wed. Oct 7th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कृषि अधिकारी की मौजूदगी में किसान पन्नालाल ने की उड़द मूंग की बोनी

Bychattisgarhmint.com

Jan 21, 2026

ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन की खेती

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2026/ ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल के रूप में उड़द एवं मूंग की बोनी किसान पन्नालाल चौहानने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम नवापारा में की। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम नवापारा के किसानों को कम पानी में अधिक लाभ देने वाली दलहनी फसलों की उपयोगिता के बारे में कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उड़द और मूंग की खेती से जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि संभव है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, बीज उपचार एवं फसल प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। किसान पन्ना लाल चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बताया। किसान ने कहा कि वह 5 एकड़ में धान के बदले उड़द और 1 एकड़ में मूंग की खेती इस साल कर रहा है। कृषि विभाग ने उड़द मूंग वितरित किया है। उल्लेखनीय है कि धान के बाद दलहन तिलहन का फसल लगाना फसल चक्र में शामिल है और इससे भूमि की उर्वरक शक्ति मजबूत होता है और दोनों सीजन में पैदावार अधिक मात्रा में होता है। यह फ़सल चक्र है।