• Thu. May 7th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने हेतु की गई बसों की व्यवस्था

Bychattisgarhmint.com

Nov 14, 2023

मतदान दलों के लिए 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे नियत स्थान से रवाना होगी बसें
रायगढ़, 14 नवम्बर2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मतदान दलों के सुविधानुसार सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने हेतु बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे अपने निर्धारित स्थल से सामग्री वितरण केन्द्र के लिए रवाना होगी।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि खरसिया से रायगढ़ केआईटी कालेज तक 10 बसों की व्यवस्था की गई है। जो तहसील कार्यालय परिसर खरसिया से 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे रायगढ़ केआईटी कालेज के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार पुसौर से केआईटी कालेज तक 5 बसों की व्यवस्था की गई है। जो दोपहर 12 बजे बोरोडीपा मैदान पुसौर से केआईटी कालेज के लिए रवाना होगी
         इसी तरह रामेश्वर गहिरा गुरू महाविद्यालय मैदान कुंजारा लैलूंगा से 5 बस, जनपद पंचायत परिसर घरघोड़ा से 5 बस, तहसील कार्यालय परिसर तमनार से 5 बस, डाईट मैदान धरमजयगढ़ से 10 बसे दोपहर 12 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होगी
तहसील कार्यालय परिसर खरसिया से 5 बस, बोरोडीपा मैदान, पुसौर से 5 बस, केआईटी कालेज रायगढ़ से 5 बस, रामेश्वर गहिरा गुरू महाविद्यालय मैदान कुंजारा लैलूंंगा से 5 बस तथा तहसील कार्यालय परिसर तमनार से 4 बस दोपहर 12 बजे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त मतदान दल के सदस्यों को रायगढ़ जिला मुख्यालय में ठहरने में कोई समस्या हो तो लाइवलीहुड कॉलेज गढ़उमरिया और रैन बसेरा रायगढ़ में रुक सकते हैं

1,709 thoughts on “मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने हेतु की गई बसों की व्यवस्था”
  1. Your exceptional ability to manage complex budgets without compromising quality demonstrates outstanding financial acumen. You track expenditures meticulously, identify cost-saving opportunities, negotiate favorable terms, and allocate resources strategically, ensuring that every project remains financially viable while delivering exceptional value and maintaining high standards of excellence.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *