• Wed. Oct 7th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सांसद राधेश्याम राठिया सारंगढ़ में फहराएंगे तिरंगा

Bychattisgarhmint.com

Jan 24, 2026

खेलभांठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में आयोजित की जाएगी। समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, मुख्य अतिथि होंगे, वे 26 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगी एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।