• Wed. Oct 7th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

टपरदा में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

Bychattisgarhmint.com

Jan 31, 2026


बीपी, शुगर व मोटापे से राहत के लिए कराया गया योग अभ्यास

रायगढ़, 31 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा निरंतर जनस्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आयुष संचालक रायपुर के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.गौराहा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा के तत्वावधान में विकासखण्ड पुसौर के ग्राम-टपरदा में 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर प्रभारी डॉ. अजय नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि योग शिविर में बीपी, शुगर, जोड़ो के दर्द, मोटापा, गैस आदि रोगों से संबंधित विशेष योगाभ्यास कराए गए। शिविर के दौरान अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, तिर्यक आसन, मकर आसन सहित विभिन्न योगासन सिखाए गए, जिससे आमजन को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल सके। योग प्रशिक्षक दुलमनी रजक द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कुल 470 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में प्रतिभागियों को प्रतिदिन अंकुरित चना एवं काढ़ा का वितरण भी किया गया। शिविर के आयोजन में डॉ. जागृति पटेल, फार्मासिस्ट भोज मालाकर एवं राजेश साव का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर ग्राम टपरदा के सरपंच एवं गणमान्य नागरिकों ने आयुर्वेद विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की मांग की।

2 thoughts on “टपरदा में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ”

Comments are closed.