• Tue. Feb 3rd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानतीय धाराओं में भेजे गए रिमांड पर

Bychattisgarhmint.com

Feb 1, 2026

कोतरारोड़ थाना क्षेत्रांतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप का मामला

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोलकर्मियों से की गई मारपीट

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जप्त

सभी आरोपियों को गैरजमानतीय धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़, 1 फरवरी। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा *“गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी” कहते हुए मारपीट में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट खगपति पटेल पिता दुखुराम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ठाकुरपाली द्वारा थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि दिनांक 01.02.2026 को सुबह करीब 7 बजे वे पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, उनके साथ रात्रि शिफ्ट कर्मचारी कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार पटेल भी थे। इसी दौरान दो युवक शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे, मना करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव करने पर दोनों युवक मोटरसाइकिल से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद दो अन्य साथियों के साथ लौटकर तीनों कर्मचारियों पर फिर हमला कर दिया। मामले में थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत खगपति पटेल, कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया, जिससे आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल एवं उत्तरा कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम गोर्रा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी भानू प्रताप बघेल से घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AY 6019 (कीमत लगभग ₹25,000) तथा आरोपी सुभाष बघेल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 6204 (कीमत लगभग ₹25,000) जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
भानू प्रताप बघेल पिता स्व. जगतराम बघेल उम्र 42 वर्ष,
कौशल बघेल पिता गुलाल बघेल उम्र 40 वर्ष,
उत्तरा कुमार बघेल पिता जगतराम बघेल उम्र 40 वर्ष,
सुभाष बघेल पिता भानू बघेल उम्र 23 वर्ष — सभी निवासी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल और उत्तरा कुमार आदतन बदमाश प्रवृति के हैं, इन पर पहले भी थाना कोतरारोड़ में मारपीट के मामले दर्ज है। पुलिस इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय तथा आरक्षक टिकेश्वर यादव, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता एवं राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का संदेश: जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और हिंसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *