समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित मामलों की गहन समीक्षा
रायगढ़, 9 फरवरी 2026/ जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब स्वीकार्य नहीं होगी। जिला कलेक्ट्रेट रायगढ़ में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल से जुड़े लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित रखना प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के विपरीत है। 10 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनदर्शन में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग प्रमुख संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों का परीक्षण करें, ताकि केवल औपचारिकताओं के कारण समाधान में अनावश्यक विलंब न हो।
आधार से जुड़ी सेवाओं में तेजी लाने पर जोर
बैठक में आधार निर्माण एवं अद्यतन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार निर्माण तथा लंबित बायोमेट्रिक अपडेटेशन को शिविरों के माध्यम से पूर्ण करने पर विशेष फोकस किया गया। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के नवीन आधार सत्यापन एवं 100 वर्ष से अधिक आयु के आधार धारकों के डी-एक्टिवेशन सत्यापन को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। आधार निर्माण के दौरान आने वाली तकनीकी एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई।
योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पर ध्यान
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। जल संचय योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें अपेक्षित गति लाने की आवश्यकता जताई गई। कलेक्टर ने घरघोड़ा, तमनार, छाल, धरमजयगढ़ एवं कापू क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिक से अधिक प्रस्ताव तैयार करने करने के निर्देश दिए। बैठक में अवॉर्ड पारित प्रकरणों में अभिलेख दुरुस्ती की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य, खाद्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर फोकस
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना एवं आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के कार्ड निर्माण पर चर्चा हुई। सिकल सेल, हाइपरटेंशन जांच, टेलीमेडिसिन, लेप्रोसी परीक्षण एवं स्पर्श भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों में सिकल सेल जांच पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई गई। कलेक्टर ने जिले में आयोजित किए जाने वाले चावल उत्सव को लेकर सभी उचित मूल्य दुकानों में चावल भंडारण की स्थिति की जानकारी ली तथा आयोजन को जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ प्रभावी रूप से संपन्न करने की बात कही। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के पंजीयन को बढ़ाने, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम, वजन त्यौहार एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टरजनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल प्रकरणों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Greetings, everyone! Just downloaded 7betapp! Seems pretty smooth so far. Hoping to win big. Good luck to me. Give it a go here 7betapp.
Alright guys, checking out bbc casino. Hoping for nothing but wins here. Games are looking very interesting. You must visit this bbc casino
BetBoom Casino… never heard of it, but always up for a punt! Is it any good though? Anyone got any tips? Wish me luck! I’m logging in to check it out.betboomcasino