• Wed. Feb 11th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने आपदा मृतक के परिजनों को  दी सहायता राशि का चेक

Bychattisgarhmint.com

Feb 11, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 11 फरवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राकृतिक आपदा से दिवंगत हुए जिले के व्यक्तियों के वारिस परिजनों के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत प्रति परिवार 4 लाख रूपए का राशि स्वीकृत किया है और मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मृतक के परिजनों करिश्मा रत्नाकर, हेमलता रात्रे और पदुमलाल पटेल को प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। इसमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम टांगर निवासी मृतिका मीराबाई पटेल की सर्पदंश से, सरसीवा तहसील के ग्राम गगोरी के सम्मेलाल रात्रे का स्टॉप डेम में डूबने से और ग्राम तिलाईपाली के रामचरण रत्नाकर का नाला के पानी में डूबने से मौत हो गया है। इन परिजनों के बैंक खाता में सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *