• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से 112 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 29, 2025
    Spread the love


    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तीर्थयात्रा योजना से श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित
    रायगढ़, 29 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज रायगढ़ जिले से 112 श्रद्धालुओं का 11 वां जत्था बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ। इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 
                तीर्थ यात्रा दल में जिले के शहरी क्षेत्रों से 30 एवं ग्रामीण अंचलों से 82 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी यात्रियों की पूर्व तैयारी, स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, आवास एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था शासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को रायगढ़ से बिलासपुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रियों के सहयोग के लिए अधिकारियों की टीम भी जत्थे के साथ रवाना हुई है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों को विदाई दी गई और उनके सुरक्षित एवं सफल दर्शन की कामना की गई।
            तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस योजना से वर्षों से संजोया श्री रामलला दर्शन का सपना अब साकार होने जा रहा है। श्रद्धालुओं ने भावुकता के साथ कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पहल ने हमें जीवन का अमूल्य अवसर दिया है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। एक तीर्थयात्री ने कहा कि बचपन से रामायण में रामजन्मभूमि की कहानी सुनते आए हैं, लेकिन अब पहली बार उस धरती पर जाने का सौभाग्य मिल रहा है। बहुत ही अद्भुत अनुभव है, आंखों में आंसू हैं पर दिल में आनंद है।

    One thought on “श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से 112 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना”

    Comments are closed.