Site icon chattisgarhmint.com

सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई 24200 जुर्माना 14 प्रकरण बनाए गए

Spread the love


रायगढ़। सोमवार की शाम शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 14 प्रकरण पर 24200 जुर्माना वसूल किया गया।
निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत सोमवार की शाम संजय मार्केट व्यावसायिक परिसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों में सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया। इसी तरह शाम के समय चक्रधर नगर क्षेत्र स्थित व्यावसायिक संस्थानों में जांच की गई। यहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक जब तक किया गया और सभी व्यवसायिक संस्थान के संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने और लोगों को थैला उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी गई। इसमें सफाई दरोगा श्री अरविंद द्वारा 3 प्रकरण में 6000 रुपए, कमलेश मिश्रा द्वारा 5 प्रकरण में 5200 रुपए, संजय यादव द्वारा 1 प्रकरण में 5000 रुपए, कविता बेहरा 1 प्रकरण में 5000 रुपए, राकेश मिश्रा द्वारा 3 प्रकरण में 2000 रुपए, रामरतन पटेल 1 प्रकरण में 1000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कुल 14 संस्थानों से 24200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

Exit mobile version