• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    एडिशनल एसपी और एसडीओपी धरमजयगढ़ किये अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण,

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 7, 2024
    Spread the love

    कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश

    07 अप्रैल रायगढ़ । आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा पुलिस अधिकारियों को जिले के अंतर्राज्यीय व अंतर जिला चेक पोस्ट का समय-समय पर निरीक्षण करने एवं कर्मचारियों को आचार संहिता के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं । निर्देशों के पालन में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी द्वारा थाना लैलूंगा अंतर्गत ग्राम तोलामा, किलकला और जमुना अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया । जहां अधिकारियों ने चेक पोस्ट पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा की जा रही जांच का जायजा लिया गया और उन्हें जांच के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए । साथ ही अधिकारियों ने चेक पोस्ट से गुजरने वाले दुपहिया, चार पहिया, माल वाहक वाहन तथा सभी प्रकार के वाहनों सघनता से जांच करने और आसपास क्षेत्र की गतिविधियों पर निगाह रखकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने निर्देशित किया गया । इस दौरान थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी एवं स्टाफ मौजूद रहे ।

       विदित हो कि लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में आचार आदर्श संहिता लागू है । अंतर्राज्यीय व अंतर जिला चेक पोस्ट पर सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, अन्य मादक पदार्थ, नकदी रूपये, उपहार या अन्य चुनाव प्रभावित सामग्रियों के परिवहन को रोकने चौबिसों घंटे उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दल सक्रिय होकर जांच की जा रही है ।
    44 thoughts on “एडिशनल एसपी और एसडीओपी धरमजयगढ़ किये अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण,”

    Comments are closed.