Site icon chattisgarhmint.com

अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली: 15 से 23 दिसम्बर तक का होगा आयोजन

Spread the love

जिले के आवेदक 16 दिसम्बर को शारीरिक दक्षता परीक्षा में हो सकते है शामिल
रायगढ़, 13 दिसम्बर 2023/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाईन खोखरा भांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस थल सेना भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई)का आयोजन किया गया था। सीईई में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षा हेतु आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिले से सीईई परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक 16 दिसम्बर 2023 को निर्धारित स्थान में उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में भाग ले सकते है।

Exit mobile version