Site icon chattisgarhmint.com

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी को

Spread the love

16 दिसम्बर तक जमा कर सकते है ऑनलाईन आवेदन  
रायगढ़, 20 नवम्बर 2023/ शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)द्वारा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाईट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर 16 दिसम्बर 2023 शाम 5 बजे तक भरे जायेंगे।  

Exit mobile version