Site icon chattisgarhmint.com

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर  

Spread the love

रायगढ़, 19 दिसम्बर2023/ शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए की अधिकारिक वेबसाईट https://exams.nta.ac.in/AISSEE पर ऑनलाईन अपलोड किया जाना था। लेकिन अभिभावकों को दस्तावेज अपलोड करने में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा ऑनलाईन आवेदन फॅार्म भरने की तिथि में 20 दिसम्बर तक वृद्धि किया गया है।  

Exit mobile version