Site icon chattisgarhmint.com

सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के सभी प्रेक्षकों ने संयुक्त बैठक ली

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30 अक्टूबर 2023/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सारंगढ़ विधानसभा-17 के सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय (आईएएस), बिलाईगढ़ विधानसभा-43 के सामान्य प्रेक्षक श्री पवन कुमार (आईएएस), पुलिस प्रेक्षक श्री राजेन्द्र कुमार मीणा (आईपीएस) और व्यय प्रेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह (आईआरएएस) ने कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह की उपस्थिति में जिले के निर्वाचन सह नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने जिले के सामान्य जानकारी, निर्वाचन तैयारियों, व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय ने कहा कि निर्वाचन के समाप्त होते तक सभी अपने ड्यूटी में सतर्क रहकर कार्य करते रहें। जब निर्वाचन कुशलपूर्वक समाप्त होगा तब चेहरे में स्वतः मुस्कान आएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम द्वय मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी. एक्का, कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर सहित निर्वाचन के सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे। 

Exit mobile version