• Mon. Nov 9th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती: अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 12, 2026
    Spread the love

    22 जनवरी तक दावा–आपत्ति आमंत्रित

    रायगढ़, 12 जनवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र उर्दना क्रमांक-01 (वार्ड क्रमांक 46, नगर पालिका निगम रायगढ़) में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह आवेदन प्रक्रिया 17 से 31 दिसंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ शासन के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती नियम-निर्देशों के अनुसार संपन्न हुई।
    प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं मूल्यांकन 9 जनवरी 2026 को मूल्यांकन समिति की बैठक में किया गया। इसके पश्चात प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक प्रकाशित कर परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है, जिसका आवेदिकाएं अवलोकन कर सकती हैं। परियोजना कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि यदि किसी आवेदिका को आवेदन पत्र के मूल्यांकन में किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि प्रतीत होती है, तो वे अपना दावा अथवा आपत्ति परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के कार्यालय में 22 जनवरी तक सायं 5.30 बजे तक लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।