Site icon chattisgarhmint.com

अस्थाई फटाका लायसेंस के लिए आवेदक 5 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

Spread the love

रायगढ़, 29 सितम्बर 2023/ दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई फटाका लायसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों से 5 अक्टूबर 2023 तक आवेदन LSDA Module (Online) के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदक ऑनलाईन आवेदन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सेवा केन्द्र से कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन के पश्चात आवेदक ऑनलाईन की पावती, आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रति, साईट मैप, स्वयं का 01 पासपोर्ट कलर फोटो एवं 600 रुपये का चालान (0070-अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य, प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थों के लिए)शीर्ष में जमा कर चालान की प्रति लायसेंस शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

Exit mobile version