Site icon chattisgarhmint.com

दीपावली में अस्थायी फटाका दुकान लायसेंस हेतु 28 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 सितंबर 2025/दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी फटाका दुकान लगाना चाहते है उनके लिए अस्थायी फटाका अनुज्ञप्ति (लायसेंस) हेतु कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने 28 सितम्बर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया है। विस्फोटक नियम 2008 का पालन किये जाने की शर्त पर, इच्छुक व्यक्ति ऑनलाईन आवेदन लोक सेवा केन्द्रों, अन्य ऑनलाईन माध्यमों से साईट मैप (शहरी क्षेत्र हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा चयनित स्थल का प्रमाणित नक्शा, ग्रामीण क्षेत्र में दुकान हेतु तहसीलदार अथवा (सरपंच एवं पटवारी दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त नक्शा), आधार कार्ड, स्वच्छ पासपोर्ट साईज कलर फोटो, पेन कार्ड, फायर किट क्रय की रसीद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित अवधि के पश्चात् ऑनलाईन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे।

Exit mobile version