Site icon chattisgarhmint.com

अग्निवीर भर्ती अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए आवेदन 30 अप्रैल तकप्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक होगा संचालित


रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ अग्निवीर भर्ती-2026 के अंतर्गत लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के पोर्टल  www.erojgar.cg.gov.in/Chhattisgarh Rojgar App  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
       भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती-2026 की अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई थी, जो आधिकारिक वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in⁠ उपलब्ध है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version