Site icon chattisgarhmint.com

अग्निवीर लिखित ऑनलाइन परीक्षा के निशुल्क कोचिंग के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Spread the love

अग्निवीर भर्ती के पंजीकृत युवाओं को मिलेगा 1 माह का निशुल्क कोचिंग

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026/ जिले के ऐसे युवा जिन्होंने भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा किया है वे  ऑनलाईन परीक्षा की निशुल्क कोचिंग के लिए 30 अप्रैल तक रोजगार विभाग के पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित है। युवाओं को 4 मई से 4 जून तक 1 माह के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। उम्मीदवार के चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा जून 2026 में संभावित है। इसके बाद शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट भी देना होगा। भर्ती की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त कर सकते हैं ।

Exit mobile version