• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 27, 2025
    Spread the love

    वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से किसानों को आवेदन जमा कराना होगा

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 के डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु योग्य कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।   पुरस्कार हेतु इच्छुक कृषक आवेदन पत्र उप संचालक कृषि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यालय रानीसागर सारंगढ़ से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के माध्यम से जमा कराना होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीपोर्टल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन उप संचालक कृषि कार्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व जमा किया जाना है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि पुरस्कार चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों व अधिसूचनाओं के तहत की जाएगी।