• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    प्रदूषण जांच केन्द्र हेतु मंगाए गए आवेदनजिला परिवहन कार्यालय में कर सकते है आवेदन जमा 

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 22, 2024
    Spread the love

    रायगढ़, 22 अगस्त 2024/ छ.ग.मोटरयान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना 2001 अधिसूचना की कंडिका द्वारा बढ़ाये गये प्रदूषण जांच केन्द्र हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाना है। रायगढ़ जिले में प्रदूषण जांच केन्द्रों की स्वीकृत संख्या 27 है। वर्तमान में जिले में संचालित प्रदूषण जांच केन्द्र की संख्या 07 है। जिसमें से चलित प्रदूषण जांच केन्द्र 01 एवं स्थिर प्रदूषण जांच केन्द्र 06 है। शेष स्वीकृत स्थिर एवं चलित प्रदूषण जांच केन्द्र हेतु आवेदन कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है।
    जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक आवेदन की तारीख को हाईस्कूल या हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण की हो और वह आवेदन की तारीख को 18 वर्ष की आयु से कम न हो। प्रदूषण जांच केन्द्र संचालन हेतु आवेदक या उसके कर्मचारी के पास आईटीआई का मैकेनिक (डीजल) मैकेनिक (मोटरयान) का प्रमाण पत्र या समतुल्य प्रमाण पत्र होना चाहिये। आवेदक को केन्द्रीय मोटरयान नियमों के अधीन आपेक्षाओं के अनुपालन में मोटरयान से उत्र्सजित होने वाले धुयें और गैस की जांच के लिये स्मोकमीटर (प्रिंटर सहित) और यानों की टियूनिंग के लिए आवश्यक उपकरण रखना होगा।
    ऐसे आवेदक को जो मोटर वर्कशाप, मोटरसेवा केन्द्र या प्रदूषण जांच उपस्कर से सुसज्जित मोटरयान में काम करने वाले आवेदक के किसी कर्मचारी के पास ऑटोमोबाईलस/मेकेनिकल इंजनियरिंग में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या डिग्री हो तो प्राथमिकता दी जावेगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा अल्प संख्यक समुदाय के आवेदक तथा शासन की ऋण योजनाओं में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने हेतु ऋण प्राप्त आवेदक अथवा ईकाई को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालयीन दिवस एवं समय पर जिला परिवहन कर्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

    44 thoughts on “प्रदूषण जांच केन्द्र हेतु मंगाए गए आवेदनजिला परिवहन कार्यालय में कर सकते है आवेदन जमा ”

    Comments are closed.