Site icon chattisgarhmint.com

आंगनबाड़ी केन्द्र बंगलाडीपा में सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 24 मई 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बंगलाडीपा, वार्ड क्रमांक 43 नगर पालिका निगम क्षेत्र रायगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त होने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान सहायिका द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद रिक्त हुए इस पद के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से 9 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदिका नियत तिथि तक अपना आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाईन पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से जमा कर सकती है। सहायिका पद की नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश एवं शर्तों की जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकती है।

Exit mobile version