Site icon chattisgarhmint.com

कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग पार्टनर से आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 17 जून 2026/ जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए ट्रेनिंग पार्टनर एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं के चयन हेतु रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई शाम 5 बजे तक है, जबकि प्राप्त आवेदनों को 8 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे से खोला जाएगा। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी ने बताया कि चयनित प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से जिले में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक संस्थाएं जिला प्रशासन रायगढ़ https://raigarh.gov.in एवं संबंधित विभाग की वेबसाइट https://cssda.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय के सूचना पटल से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version