रायगढ़, 5 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार पुसौर विकासखण्ड के ग्राम भाठनपाली के सुधीर क्रोंध की सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने तहसीलदार पुसौर के प्रतिवेदन के आधार पर सहायता राशि स्वीकृत किया है। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को 25 हजार रूपए और गंभीर रूप से घायल के परिजन को 10 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
सड़क दुर्घटना में मृतक के वारिसान को सहायता राशि स्वीकृत

