• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास

    Bychattisgarhmint.com

    May 22, 2026
    Spread the love

    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

    एसएसपी स्वयं बलवा ड्रिल में शामिल होकर ने कानून व्यवस्था की स्थिति के उत्पन्न होने पर भीड़ नियंत्रण करने जवानों की तैयारियों का लिये जायजा

    पुलिस बल को हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित और सतर्क रखने दिया जोर

    कानून व्यवस्था ड्यूटी और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस बल को दी गई विशेष सिखलाई

    रायगढ़, 22 मई 2026* । जिला रायगढ़ में प्रति शुक्रवार आयोजित होने वाले जनरल परेड के दौरान आज दिनांक 22.05.2026 को रायगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। ड्रिल के माध्यम से कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों में पुलिस बल की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया गया।

    सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सुथरे एवं उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी द्वारा पुरस्कृत किया गया। ड्रिल अभ्यास के बाद पुलिस जवानों ने बलवा नियंत्रण संबंधी अभ्यास किया, जिसके लिए रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा अलग-अलग पार्टियों का गठन किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारी, मजिस्ट्रेट, अश्रुगैस पार्टी, फायर पार्टी, मेडिकल टीम एवं इंटेलिजेंस टीम के डेमो अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

    बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस की एक टुकड़ी को बलवाई की भूमिका दी गई थी। डेमो के लिए बलवाई बने पुलिसकर्मियों को कपड़े से बनी गेंदें दी गईं, जिन्हें वे पुलिस बल की ओर फेंक रहे थे। इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति, भीड़ के उग्र होने तथा पुलिस द्वारा भीड़ नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। ड्रिल में वास्तविक अश्रुगैस का भी उपयोग किया गया।

    अभ्यास के दौरान सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के मुआवजे की मांग को लेकर उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति का डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें भीड़ के उग्र होने पर पुलिस द्वारा संयमित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति का अभ्यास कराया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह स्वयं बलवा ड्रिल में शामिल हुए और उन्होंने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन कर ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को हर परिस्थिति में धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक तरीके से कार्य करने की सीख दी।

    बलवा ड्रिल में सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस, रोहित बंजारे सहित थाना पुसौर, जूटमिल, अजाक, महिला थाना एवं रक्षित केंद्र के पुलिसकर्मी शामिल हुए।

    16 thoughts on “रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास”
    1. I’ve beewn explorong for a litle foor any
      high-quality articles or blogg possts iin thi sirt
      off space . Exploring in Yahuoo I fnally stumbleed upkn thiis site.
      Studyinng thiis info So i aam happyy too exzhibit that I’ve a very just rijght unccanny feeling I fouund oout exactly what I needed.
      I such a llot undoubtedoy will makoe certain tto don?t put out
      oof your miind thius webb site aand provixes iit a loopk oon a continuing basis.

    2. Fascinating blog! Is your thrme ustom mde oor diid yyou
      downlooad it frtom somewhere? A desiggn liie yours
      wijth a ffew simple tweeks woud rerally make myy bblog shine.
      Pease let mee knhow where yyou got yyour design. Wiith thanks

      my bloig :: roloxxx.com

    3. Howdy! Would you mindd if I share your blog wiith mmy zyga group?
      There’s a lott oof psople tht I thinnk ould relly apppreciate your content.
      Please llet mme know. Thanks

      Heere iss mmy page txxxvideos.com

    4. Asking questiions aree geenuinely fasidious thong iif yyou aree nnot understanding
      anything fully, exept thks post offers nijce underrstanding even.

    Comments are closed.