• Sat. Oct 31st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2 जून को 

    Bychattisgarhmint.com

    Jun 1, 2025
    Spread the love

    शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले शाला एवं 90 प्रतिशत वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
    वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी छात्रों को देंगे मार्गदर्शन
    यूपीएससी में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित प्रतिभागी भी पहुुंचेंगे सेमिनार में, विद्यार्थियों से साझा करेंगे सफलता के टिप्स
    रायगढ़, 1 जून 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में यूपीएससी, पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले रायगढ़ जिले के प्रतिभागियों को सफलता के मार्गदर्शन एवं टिप्स देने के लिये जिला प्रशासन द्वारा 02 जून 2025 को दोपहर 12 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स प्रतिभागियों को देंगे।
                रायगढ़ जिले के शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये मिशन उत्कर्ष-छू लो आसमान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत समय-समय पर छात्रों में क्षमता विकास एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता कैसे प्राप्त करें इस सम्बंध में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।।
    राज्य के यूपीएससी चयनित प्रतिभागी भी होंगे शामिल
    नगर ऑडिटोरियम में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य के 10 प्रतिभागी जिन्होंने वर्ष 2024-25 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है वे भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे और अपने सँघर्ष और सफलता के सूत्र कार्यशाला में उपस्थित छात्रों से साझा करेंगे। इसमें 65 वां रैंक पूर्वा अग्रवाल रायपुर, 273 रैंक अंकित धवानी राजिम, 313 रैंक अपर्ण घोष मुंगेली, 444 रैंक मानषी जैन जगदलपुर, 496 रैंक केशव गर्ग अम्बिकापुर, 654 रैंक सची जायसवाल अम्बिकापुर के साथ यूपीएससी से चयनित आर्यमन, राजू, शशांक और टेशुकान्त उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा इनकी सफलता पर इनको सम्मानित किया जायेगा।
    90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र और शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल होंगे सम्मानित  
    मिशन उत्कर्ष के अंतर्गत वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में सभी बोर्ड में कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण होने वाले जिले के सभी छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह सभी बोर्ड में कक्षा 10 वी और 12 वी में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले सभी स्कूलों के संस्था प्रमुख प्राचार्यो को भी कैरियर कॉउंसलिंग कार्यशाला में सम्मानित किया जायेगा।।