• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में 27 जून को नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा करियर काउंसलिंग सेमीनार व प्रतिभा सम्मान समारोह

    Bychattisgarhmint.com

    Jun 25, 2024
    Spread the love

    रायगढ़, 25 जून 2024/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 जून को कक्षा दसवीं से 12वीं एवं कालेज में अध्ययन कर रहे बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की रूपरेखा तय करने एवं सफलता हासिल करने के तरीकों को बताने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में दोपहर 02 बजे से आयोजित किया जाएगा। करियर गाइडेंस कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय पुलिस सेवा राज्य प्रशासनिक सेवा सैन्य सेवा चिकित्सा में प्रवेश इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में प्रवेश विधि सेवा शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कंप्यूटर शिक्षा के साथ अन्य विषयों में भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं एवं सफल होने के तरीकों के बारे में बच्चों एवं उनके पालकों को विशेषज्ञों द्वारा अवगत कराया जाएगा।

    43 thoughts on “वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में 27 जून को नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा करियर काउंसलिंग सेमीनार व प्रतिभा सम्मान समारोह”

    Comments are closed.