• Sat. Oct 31st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करने धरमजयगढ़ पहुंचे सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 7, 2024
    Spread the love

    तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की ली बैठक
    उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित, कमजोर प्रदर्शन पर काम सुधारने के दिए निर्देश
    आवास, पीएम जनमन, विकसित भारत संकल्प यात्रा और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की हुई समीक्षा

    रायगढ़, 7 जनवरी 2024/ शासकीय योजनाओं के प्रगति के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करने सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव आज धरमजयगढ़ विकासखंड पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक के सभी पंचायत स्टाफ  की बैठक लेकर यहां चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया और काम में कमजोर प्रदर्शन करने वालों को एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।
          सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने बैठक में विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा, पीएम जनमन और स्वच्छ भारत योजना के कार्यों की पंचायत वार जानकारी ली। सीईओ श्री यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों को मिलना चाहिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने, जो योजना से लाभान्वित नहीं हो सके हैं उन्हें चिन्हांकित कर लाभान्वित करना है। इस कार्य को पूरी गंभीरता से किया जाए, जिससे योजना के लक्ष्य को तय समय सीमा में हासिल किया जा सके। सीईओ श्री यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के चिन्हांकन के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना अंतर्गत अगले दो दिनों में पंचायत सचिव स्तर से डाटा संधारण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत केसीसी कार्ड निर्माण में तेजी लाने की बात उन्होंने कृषि और अपेक्स बैंक के विभागीय स्टाफ  से कही। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, जियो टैगिंग कार्य की भी जानकारी ली। सीईओ श्री यादव ने सभी को साप्ताहिक लक्ष्य देते हुए अगले सप्ताह पुन: समीक्षा करने की बात कही। इस दौरान एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री एन आर पटेल भी उपस्थित रहे।
    उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान, लापरवाही पर शो कॉस नोटिस
    सीईओ श्री यादव ने कार्य की समीक्षा के दौरान शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन उत्कृष्ट तरीके से करने पर तीन गांवों के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं काम में लापरवाही पर 3 रोजगार सहायक, 2 पंचायत सचिव और 2 तकनीकी सहायक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सीईओ श्री यादव ने सभी को स्पष्ट करते हुए कहा कि काम में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

    37 thoughts on “योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करने धरमजयगढ़ पहुंचे सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव”

    Comments are closed.