• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ग्राम बनखेता में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई, 7.5 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 3, 2024
    Spread the love
          रायगढ़ । जिले में अवैध शराब पर जारी कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 03.01.2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम बनखेता में शराब रेड कार्रवाई कर आरोपी महिला प्रतीभा सेठ (40 साल) को अवैध रूप से महुआ शराब बेचते पकड़ा गया है जिसके पास से 7.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है । 
    
              जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना  प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला ग्राम बनखेता में उसके घर के पीछे बाडी में अवैध महुआ शराब बिक्री कर रही है । थाना प्रभारी ने तत्काल प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय के हमराह महिला स्टाफ और पेट्रोलिंग को तस्दीक कर कार्यवाही के लिये रवाना किया गया । पुलिस टीम ने मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक महिला को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रतिभा सेठ निवासी ग्राम बनखेता थाना चक्रधरनगर की रहने वाली बतायी,  जिसके कब्जे से प्लास्टिक जरकीन और स्प्राईट बाटल में करीबन 7 लीटर 500 एमएल महुआ शराब जप्त कर थाना लाया गया । थाना चक्रधरनगर में आरोपिया पर धारा 34(2)59(क)आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में टीआई प्रशांत राव अहेर, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थी ।
    43 thoughts on “ग्राम बनखेता में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई, 7.5 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार”
    1. I personally find that this platform exceeded my expectations with reliable uptime and responsive team. The mobile app makes daily use simple.

    Comments are closed.