Site icon chattisgarhmint.com

रेंगालपाली चेकपोस्ट में 63 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

Spread the love

रेंगालपाली चेकपोस्ट में 63 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह में सख्त अभियान

रायगढ़, 8 जनवरी 2026/ सड़क सुरक्षा माह जनवरी के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा सघन जाँच एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कल रेंगालपाली चेकपोस्ट पर विशेष अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान बिना रिफ्लेक्टर के संचालित पाए गए 63 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम 104/177 एमव्हीए 1988 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 31 हजार 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही संबंधित वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Exit mobile version