Site icon chattisgarhmint.com

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

Spread the love

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई

रायगढ़, 9 जनवरी 2026/ सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर यात्री वाहनों एवं स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न मार्गों पर संचालित बसों की जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 23 बसों में परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालक लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी की स्थिति की जांच की गई। इसके साथ ही निर्धारित बैठक क्षमता से अधिक यात्रियों के परिवहन जैसे गंभीर उल्लंघन भी पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग द्वारा संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध कुल 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें, सुरक्षा मानकों का पालन करें और यात्रियों की जान की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Exit mobile version