• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 2, 2025
    Spread the love


    हर बेटी-बेटा को शिक्षित करना ही समाज को देगा मजबूती 
    कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल का किया लोकार्पण
    सांस्कृतिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा  

    रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों से चरण पखारकर, पुष्पमाला, गजमाला और आदिवासी परिधानों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
              मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कंवर समाज की पुरोधा परंपराओं को नमन करते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि विभिन क्षेत्रों में सफल नागरिक बनने का माध्यम भी है। हर बेटा-बेटी को शिक्षित करना ही समाज को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आदिवासी लोगों एवं क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आव्हान भी किया। 
    मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर जनजातीय समुदाय के सम्मान को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने बताया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के लिए 80,000 करोड़ का प्रावधान, पीएम जन मन योजना के तहत 5000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, जिसमें से 2500 किलोमीटर छत्तीसगढ़ में होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में तेज गति से विकास हो रहा है और छत्तीसगढ़ इन योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर है। 
                मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह के अवसर पर रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का लोकार्पण किया है। यह संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों का देश के लिए योगदान जीवंत रूप में प्रदर्शित हो रहा है। यह आने वाली पीढ़ियों को हमारे वीर नायकों के शौर्य और बलिदान से परिचित कराता रहेगा। यह हमारे आदिवासी समाज के लिए भी गौरव की बात है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य के विकास-पीडीएस प्रणाली, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के व्यापक विस्तार का उल्लेख करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद गांव-गांव तक पहुंच मार्ग और विकास की रोशनी पहुँची है। राज्य में नक्सलवाद विकास में सबसे बड़ी बाधा रहा है, लेकिन सरकार के प्रयासों से यह प्रभाव तेजी से कम हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। हम उद्योग धंधों के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। इसके साथ ही हमारी सरकार प्रदेश के सभी समाज को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए। 
              मुख्यमंत्री ने कंवर समाज की ओर से प्रस्तुत मांग पत्र के आधार पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें कंवर समाज के लिए बोईरदादर रायगढ़ मे एक और सांस्कृतिक भवन के साथ मुख्य मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण, लैलूंगा के टुरटूरा में नए समाजिक भवन, लैलूंगा और घरघोड़ा में निर्मित सामाजिक भवन के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए स्थल एवं उपलब्धता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत किया जाएगा। 
              कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय ने कहा कि कंवर समाज को शिक्षा, समृद्धि और संगठन के बल पर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसके शिक्षित और संस्कारित परिवारों में है। नागरिकता की प्रथम पाठशाला परिवार है, इसलिए परिवार सशक्त होगा, तो समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती शांता साय ने भी शिक्षा के महत्व का उल्लेख किया। कंवर समाज जिला इकाई के अध्यक्ष श्री राजकुमार पैकरा ने समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्री भरत साय, श्री सत्यानंद राठिया, श्री अनंतराम पैंकरा, श्रीमती स्वधा साय ,श्रीमती रत्ना पैकरा, श्री देवनाथ सिंह, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री आर.एम.साय, श्री राजकुमार साय, श्री सुबल साय, श्री रामनाथ साय, श्रीमती सविता साय, श्री संजय सिंह, श्री राजकुमार पैकरा, श्री गोपाल साय पैकरा सहित कंवर समाज के राष्ट्रीय एवं राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, श्री अरुणधर दीवान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ श्री अरविंद पी.एम., जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे सहित बड़ी संख्या में कंवर समाजजन उपस्थित थे।

    2 thoughts on “आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री”
    1. Reload bonuses are designed to help give existing players a chance
      to gain access to promotions that are similar to the deposit bonus they
      claimed when they started out on the platform. For example, if your casino account isn’t verified through
      KYC yet, then this can make the process longer.
      The process of adding money or requesting a withdrawal at a PayID casino is actually very
      similar to what you can expect from any other online casino
      platform. If you don’t abide by these rules, then when you spin these PayID pokies, the
      money will be deducted from your wallet, instead of being used from the free spins reserve you have.
      However, the best Australian PayID casinos should be fair with the
      wagering requirements they implement on these promotions.
      You should also compare the minimum deposit amount at different casinos to find the one that’s right for you.

      References:
      payidpokies1

    Comments are closed.