Site icon chattisgarhmint.com

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव में आयोजित ‘प्रगतिशील किसान सम्मेलन’ एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने लगभग ₹510.89 करोड़ की लागत से 333 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की। उन्होंने सिंचाई, सड़क, पुल, जल संरक्षण और अधोसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने फसल चक्र परिवर्तन, जल संरक्षण और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने वाले प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार किसान कल्याण, आधुनिक कृषि और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं, सीएम हेल्पलाइन 1076, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना तथा किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

Exit mobile version