• Sun. Jul 5th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की

Bychattisgarhmint.com

Jul 5, 2026

IIM नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में मंत्रिमंडल के साथियों के साथ उन्होंने योगाभ्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सकारात्मक शुरुआत ऊर्जा, एकाग्रता और आत्मानुशासन का नया संबल देती है। उन्होंने कहा कि नियमित योग केवल शरीर और मन को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि जीवन में संतुलन, संयम और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भी भाव विकसित करता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *