• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10 वीं-12 वीं के मेरिट में स्थान बनाने वाले जिले के 5 छात्रों को प्रदान किया लैपटाप 

    Bychattisgarhmint.com

    May 27, 2025
    Spread the love

    एनएमएमएस परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों को दिया टैब
    रायगढ़, 27 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार में रायगढ़ प्रवास के दौरान  रायगढ़ से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले पांचों छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की इस सफलता पर बधाई देते हुए सभी को लैपटाप प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान व सभापति श्री डिग्री लाल साहू उपस्थित रहे।
                 मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों से कहा कि आप सभी ने न सिर्फ अपने परिवार व स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह मेहनत करते हुए आगे अपना सफल कैरियर बनाएं। आज यह लैपटाप आपको दिया जा रहा है यह आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करने व आपकी आगे की पढ़ाई आसान बनाने में सहायता करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिन छात्रों को लैपटाप वितरित किया। उनमेें कक्षा 10 वीं की छात्रा हेमलता पटेल, आयुषी कुमारी एवं रौनित चौहान तथा कक्षा 12 वीं की छात्रा कृतिका यादव एवं तरंग अग्रवाल शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने एनएमएमएस परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सरवानी खरसिया की दिया पाण्डेय को टेब देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।