Site icon chattisgarhmint.com

सारंगढ़ में पहला और चौथा बुधवार को होगा शिशु और नेत्र रोग का इलाज

Spread the love

प्रत्येक बुधवार को मेडिकल और दिव्यांग बोर्ड का आयोजन यथावत जारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अगस्त 2025/जिला अस्पताल सारंगढ़ में प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल और दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में प्रत्येक माह में पहला और चौथा बुधवार को बच्चों के शिशु रोग और आंखों के नेत्र रोग का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाता है। विगत 27 अगस्त बुधवार को आयोजित मेडिकल बोर्ड में 10 व्यक्तियों का सामान्य जांच और दिव्यांगों के चेकअप में 16 दिव्यांग प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) के लिए चयनित हुए हैं।

Exit mobile version