Site icon chattisgarhmint.com

सारंगढ़ में बुधवार को होगा जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन

Spread the love

दिव्यांग भी प्रमाण पत्र के लिए करा सकते हैं चेकअप

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मई 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला तथा सिविल सर्जन सह- मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में जिला मेडिकल बोर्ड, दिव्यांग मेडिकल बोर्ड हेतु  मेडिसीन विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ तथा महिला चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला में लगातार मेडिकल बोर्ड के मांग की दृष्टि से इस सुविधा का शुभारंभ किया गया है। पूर्व में केवल शनिवार को दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का आयोजन होता था तथा जनरल फिटनेस हेतु रायगढ़ जिला चिकित्सालय में आमजन को जाना पड़ता था जिससे उसको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस सुविधा का प्रारंभ होने से आमजनों को राहत मिल रहा है। 

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नौकरी में ज्वाइनिंग, सिकलसेल मरीजों, अस्थिरोग, मानसिक विकार संबंधी बहुदिव्यांगता आदि के लिए सभी वर्ग के लोग मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Exit mobile version