Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर ने भटगांव के बालक एवं बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया

Spread the love

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बच्चों से पढ़ाई, स्वास्थ्य और छात्रावास की सुविधा के संबंध में बच्चों से चर्चा किया

प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में पानी की समस्या बताए जाने पर सीएमओ को तत्काल पानी व्यवस्था करने के निर्देश दिए

छात्राओं की मांग पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को साउंड बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

सारगढ़ बिलाईगढ़, 14 सितंबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे शनिवार की शाम को भटगांव के दौरे पर रहे, जहां प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक छात्राओं से क्रमवार परिचय प्राप्त कर क्या बनना चाहते हो, स्वास्थ्य परीक्षण, पढ़ाई, छात्रावास में खाने की व्यवस्था कैसी है, लाइट, पंखा, पेयजल, शौचालय, आदि की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।  बातचीत के दौरान छात्राओं के द्वारा पानी की समस्या बताए जाने पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तत्काल सीएमओ भटगांव को फोन कर वहां नलजल योजना से पाइप लाइन विस्तार का पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु साउंड बॉक्स की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे को साउंड बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास के कमरों में लाइट व्यवस्था कम होने तथा पंखा खराब होने से उसे तत्काल ठीक करने के भी निर्देश दिए।कलेक्टर ने वहां रसोई में पके चावल, दाल व सब्जी को चखकर भोजन की क्वालिटी को चेक किया। 

इसी क्रम में कलेक्टर डॉ कन्नौजे शाम 7 बजे भटगांव के पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास अचानक पहुंचे और वहां बच्चों से बात कर छात्रावास की सुविधा की जानकारी ली। बच्चों की स्वीकृत सीट 100 होने और दर्ज संख्या 40 बच्चे होने पर गांव के पालकों तथा कॉलेज के प्रिंसिपल से बात कर बच्चों संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर अपना कैरियर चुनने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर को अपने बीच अचानक पाकर हॉस्टल के बच्चों बहुत खुश हुए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे और तहसीलदार भटगांव नीलिमा अग्रवाल उपस्थित थे।

Exit mobile version