• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर धर्मेश साहू ने उप स्वास्थ्य केंद्र केड़ार का किया निरीक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 26, 2024
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने विगत दिवस सारंगढ़ ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र केड़ार का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से आने वाले मरीजों, पिछले महीनों में किए गए इलाज, मरीजों की संख्या, गर्भवती महिलाओं के प्रसव की व्यवस्था, रजिस्टर में दर्ज आकंड़े, दवा वितरण आदि के  संबंध में जानकारी ली। कर्मियों ने बताया कि इस केंद्र में 7 गांव के मरीज इलाज कराने आते हैं। यह उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में भी संचालित है। डीपीएम इजारदार ने कलेक्टर को जानकारी दी कि स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी की व्यवस्था किया गया है। डिलीवरी के लिए महिला के आने पर भर्ती किया जाएगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल, डीपीएम इजारदार सहित अन्य अधिकारी और पत्रकारगण उपस्थित थे।

    40 thoughts on “कलेक्टर धर्मेश साहू ने उप स्वास्थ्य केंद्र केड़ार का किया निरीक्षण”

    Comments are closed.