• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने भटगांव और बेलटिकरी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 9, 2026
    Spread the love


    कलेक्टर ने बच्चों को कहा, रिजल्ट में सुधार लाने और कैरियर बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करें 

    कलेक्टर ने बच्चों को प्रथम श्रेणी में परीक्षा परिणाम लाने के लिए मोटिवेट किए

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे गुरूवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने भटगांव, बेलटिकरी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को इस वर्ष में अच्छे से पढ़ाई कर सभी को प्रथम श्रेणी परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को कहा कि वे अपने समय का उपयोग कर इस सुनहरे समय को कैरियर बनाने में समर्पित करें। वहीं भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी सहित सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे निरंतर सरल ढंग से बच्चों को पढ़ाएं और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए अतिरिक्त कक्षा लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को किसी टॉपिक समझ नहीं आने पर अपने ऐसे दोस्त जो अच्छा जानता हो उससे भी उस टॉपिक को समझने के लिए कहा। कलेक्टर ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पाठ्यक्रम के प्रश्न भी हल करने के लिए दिए। वहीं बच्चों से डॉक्टर बनने के लिए नीट की परीक्षा देने जैसे पूछकर और जानकारी देकर कैरियर के बारे में भी संबंधित पढ़ाई करने के लिए भी मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने सभी बच्चों को कहा कि वे पिछले 5 वर्षों के परीक्षा में आए प्रश्नपत्रों का हल नियमित कर पढ़ाई करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, नोडल अधिकारी सेजेस नरेश चौहान, बीईओ सत्यनारायण साहू आदि उपस्थित थे।