Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर डॉ कन्नौजे द्वारा मिलरों को समय सीमा में  धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश

बेमौसम बारिश से धान के नुकसान की रोकथाम हेतु पर्याप्त ढकने के निर्देश

20 मार्च को जल संगवारी महाभियान

जल पखवाड़ा सप्ताह में बनाया जाएगा 10 हजार सोख्ता गड्ढा

निर्मित भवन को हैंडओवर लेने कलेक्टर का स्वास्थ्य विभाग को निर्देश

गर्मी के पहले पेयजल विहीन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत विकास कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने जिले के सभी कॉलेज, आईटीआई, हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि वे सभी युवाओं को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।कलेक्टर ने बेमौसम बारिश से धान के नुकसान की रोकथाम के लिए सहकारिता विभाग के अधीन सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि धान उपार्जन केंद्र में उठाव के लिए बचे धान का रखरखाव प्लास्टिक कवर आदि से ढकने का पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही  सभी राइस मिलरों को समितियो से समय सीमा में धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर ने बच्चों और नागरिकों के रक्षा के लिए जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी राशन दुकानों को खाली सरकारी भवन या सामुदायिक भवन में संचालित करने के निर्देश दिए, वहीं महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्माणाधीन भवनों का मुआयना कर उसके गुणवत्ता को जाँच करने और गर्मी तक पूर्ण करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले के गर्मी के पहले पेयजल विहीन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही जल आवर्धन और जल प्रदाय योजना के तहत बरमकेला सरिया में नवीन कनेक्शन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

जल संरक्षण अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय जल संगवारी महा अभियान 20 मार्च को किया जाएगा। जिले के गांव और शहर में लगभग 10 हजार सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जाएगा। डॉ संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को उनके विभाग के लिए निर्मित भवन को हैंड ओवर लेने के निर्देश दिए, वहीं कार्य में कमी होने पर संबंधित ठेकेदार या सरपंच को पूरा करने के निर्देश दिए वहीं आनाकानी करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और सरपंच से कुर्की करने के निर्देश दिए।पीलिया से बचाव के लिए कलेक्टर ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां का पाइप टूटा या छेद है उसे मरम्मत तत्काल करे। साथ ही सभी सीएमओ को शहरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version