शासकीय भूमि में बेजा कब्ज़ा को हटाने के निर्देश
सभी महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन का ईकेवायसी शीघ्र कराने के निर्देश
शिकायतों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश
सुशासन तिहार की तैयारी करने के निर्देश, बिना अनुमति के अवकाश पर प्रतिबंध
सभी अधिकारियो को आगामी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
आबादी जगहों में संचालित ईट भट्टी पर कार्यवाही के निर्देश
सभी अधिकारियो को स्वगणना करने के निर्देश*
गांव और शहरों के चौका चौराहो पर पीआउ व्यवस्था के निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 अप्रैल 2026 / कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी गांव और शहरों के चौक चौराहों में पियाऊ द्वारा पानी की उपलब्धता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय निकाय को गांव और शहर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जल संगवारी में सोख्ता गड्ढा की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में डॉ कन्नौजे ने सुशासन तिहार की तैयारी करने के निर्देश दिए और बिना अनुमति के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने सभी अधिकारियो को आगामी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वगणना से जनगणना कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को शीघ्र नियंत्रण करने के निर्देश दिए। सभी महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन का ईकेवायसी शीघ्र कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को तत्काल हटाने और आबादी जगहों में संचालित ईट भट्टी पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने
कृषि, राजस्व और सहकारिता विभाग को निर्देशित किया कि वे शेष किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन करवाएं। उन्होंने रात्रिकालीन जन चौपाल में मिले सभी आवेदनों को जल्द से जल्द निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना मे पेंडिग हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने और पीएम आवास की पहली किस्त मिल चुकी उन हितग्राहियों को काम जल्द से शुरू कराने का निर्देश दिए।

