• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया जल जीवन संदेश रथ को रवाना

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 20, 2026
    Spread the love

    सारंगढ़–बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय परिसर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जल जीवन मिशन अंतर्गत जल जीवन संदेश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    यह संदेश रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही रथ के माध्यम से गांव- गांव जाकर किट के जरिए पानी की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र के पेयजल की शुद्धता की जानकारी मिल सके।