• Tue. Feb 3rd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कोसा उत्पादन केन्द्र तोरना का निरीक्षण किया

Bychattisgarhmint.com

Feb 1, 2026

कलेक्टर ने किसानों और अधिकारियों को कोसा उत्पादन के साथ साथ कंदमूल की मिश्रित खेती का दिया सुझाव

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 फरवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम तोरना में शनिवार को कोसा उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण किया। मैदानी अधिकारी ने कलेक्टर को जानकारी दी कि यहां 19 किसान रेशम को कोसा उत्पादन कर रहे हैं। कोकून उत्पादन लगातार 3 वर्ष तक अलग-अलग चरण में निश्चित समय में कोकून परिपक्व होने पर उसे तोड़ा जाता है और धागाकरण के लिए कोकून भेजा जाता है। कलेक्टर ने किसानों और रेशम विभाग के अधिकारी से मिट्टी की किस्म, इसमें अधिक उपजाउ होने वाले कंद मूल की जानकारी लेकर उन्हें पौधों के बीच बचे भूमि में कंद मूल जैसे जिमीकंद, हल्दी, कोचई, अदरक आदि उत्पादन करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ अजय पटेल उपस्थित थे।

One thought on “कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कोसा उत्पादन केन्द्र तोरना का निरीक्षण किया”
  1. The white-collar world allegedly fears one thing: when Todd says, “Let’s reconcile that,” because it means the story is about to become honest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *